फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If the government and management are not called for talks Will protest against: Brijlal

वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो सरकार व प्रबंधन के खिलाफ करेंगे आंदोलन : बृजलाल

Mon, 15 Jul 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 15 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में उठा मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में पेंशन भवन कुनिहार में हुई। बैठक में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर व जिला सोलन के महामंत्री रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समस्याओं पर विचार साझा किए। इस दौरान चर्चा हुई कि कल्याण मंच संघर्ष के प्रथम चरण में जिला एवं इकाई स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत भी प्रदेश सरकार या निगम प्रबंधन वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो परिवहन मुख्यालय, हिमाचल प्रदेश विधानसभा एवं हिमाचल प्रदेश सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष के अंतिम चरण में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इस उम्र के पड़ाव में सेवा निवृत्त कर्मचारी धरना प्रदर्शन नहीं करना चाहते, लेकिन प्रबंधन व सरकार विवश कर रही है। बृजलाल ठाकुर ने कहा कि 35 से 36 वर्ष सेवा काल गुजरने के बाद आज वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय लाभों को प्राप्त करने के लिए तरस रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मियों की मुख्य मांग पेंशन का स्थाई समाधान, 1 जनवरी 2016 से पेंशन से संबंधित देय भत्तों का भुगतान, 65, 70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को 5, 10, 15 व 30 प्रतिशत भत्तों का भुगतान आदि शामिल हैं। बैठक में जिला सचिव रघुनाथ शर्मा, मेहर सिंह, प्रेम कुमार, शिवराम, हरिराम, चेतराम, शेर सिंह, तुलसीराम, संतराम, राजेंद्र कंवर, श्यामलाल व सदीक मोहम्मद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed