{"_id":"69fb47cdd3e15537fa0a4817","slug":"if-not-called-for-talks-by-may-10-we-will-oppose-the-congress-candidate-solan-news-c-176-1-ssml1040-168829-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 10 मई तक वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो कांग्रेस प्रत्याशी का करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 10 मई तक वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो कांग्रेस प्रत्याशी का करेंगे विरोध
विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक के दौरान मौजूद संघ के सदस्य व पदाधिकारी। स्रोत :
कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार की बैठक में दी चेतावनी
पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में घर-घर जाकर प्रचार करने की चेतावनी
संघर्ष समिति के 18 संगठनों की होगी वर्चुअल बैठक
विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की देनदारियों और मांगों को लेकर सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे आश्वासनों को केवल भरोसा दिलाने वाली बातें बताते हुए सरकार पर टालमटोल का आरोप लगाया।
बैठक में चेतावनी दी कि यदि सरकार 10 मई तक वार्ता के लिए औपचारिक पत्र जारी नहीं करती है, तो संघर्ष समिति प्रदेशभर में होने वाले पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का विरोध करेगी। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर संगठन अपने समर्थित प्रत्याशियों और अन्य उपयुक्त उम्मीदवारों के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
आरपी जोशी ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर राज्य संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही है। सरकार के साथ कई बार पत्राचार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संघर्ष समिति के साथ दो बार बैठक करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब पेंशनर केवल मुख्यमंत्री कार्यालय के संदेशों पर निर्भर नहीं रहेंगे। संघर्ष समिति से जुड़े प्रदेश के 18 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आगामी दो दिनों में वर्चुअल बैठक कर अगली रणनीति तय की जाएगी। जोशी ने कहा कि अब लड़ाई राजनीतिक स्तर पर भी लड़ी जाएगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 68 सीटों पर पेंशनरों द्वारा उम्मीदवार उतारने की बात भी कही।
बैठक में पेंशनरों से एकजुट रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग पेंशनरों को गुमराह कर सरकार के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर के प्रदेश अध्यक्ष देवी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राकेश शर्मा, हरी दास, राम लाल, जय लाल, ओमप्रकाश राणा, ओमप्रकाश गर्ग, संत पाल शर्मा, कंचल माला, कीर्ति सिंह, किशन चंद वर्मा, हरदेव कुमार, तारा चंद, देवेंद्र कुमार कौशल, चेतराम तनवर, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार और एसपी शाह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।