फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC started its temporary bus stand near Baddi's Truck Union.

Solan News: बद्दी की ट्रक यूनियन के पास से एचआरटीसी ने शुरू किया अपना अस्थायी बस अड्डा

Fri, 31 Jan 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अब यहीं से रवाना होंगी निगम व निजी बसें, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिमाचल पथ पथ परिवहन निगम ने बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप अपना अस्थायी रूप से बस अड्डा चालू कर दिया है। शुक्रवार से सभी बसें इसी अड्डे पर रुकने के बाद अन्य स्टेशनों को रवाना हुईं। बद्दी में पहले बद्दी के रेड लाइट चौक के समीप सड़क के साथ बसे रुकती थी। डेढ़ साल पहले फोरलेन का कार्य शुरू होने पर सबसे पहले बस अड्डे को तोड़ा गया। यहां पर बस अड्डा टूटने के बाद स्थानीय विधायक ने परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ सननिटी मार्ग पर ट्रकों की पार्किंग में बस अड्डे को शुरू किया। बद्दी के वर्धमान व बरोटीवाला क्षेत्र के लोगों को यहां आने-जाने लिए काफी दिक्कतें आती थी। इस ट्रक पार्किंग में यात्रियों को न बैठने और न ही शौचालय की सुविधा थी। लाइट न होने पर शाम होते ही यह अड्डा अंधेरे में डूब जाता था। एचआरटीसी की ट्रक यूनियन के समीप 32 बीघा जमीन है। अब एचआरटीसी ने यहां पर एक वैकल्पिक रूप से अड्डा बना दिया है। यहां पर यात्रियों को बैठने के लिए शेड, बसों के लिए पार्किंग का स्थान बनाया गया है। शुक्रवार को निगम ने इस अस्थायी अड्डे को चालू कर दिया गया है। यातायात प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार से बद्दी में अस्थायी रूप से अड्डे को चालू कर दिया गया है। जब तक यहां पर नया अड्डा नहीं बनता है तब तक सभी बसें यहीं पर रूकेंगी।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed