फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC did not release the pension for July

Solan News: एचआरटीसी ने जुलाई की जारी नहीं की पेंशन

Wed, 27 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों को रोजमर्रा का खर्च उठाना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

जल्द भुगतान न किया तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है। इससे उन्हें रोजमर्रा का खर्चा उठाना मुश्किल हो गया है। जहां अन्य विभागों के पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन मिल जाती है, वहीं एचआरटीसी के पेंशनरों को जुलाई माह की पेंशन का इंतजार है।
पेंशनर लंबे समय से पहली तारीख को पेंशन देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह मांग निगम और सरकार के समक्ष कई बार रखी है। हर बार उन्हें आश्वासन तो मिल जाता है, लेकिन समय पर पेंशन जारी नहीं होती। पिछले माह जून की पेंशन 23 तारीख को मिली थी और अब जुलाई माह की पेंशन भी 27 दिन बीत जाने के बावजूद जारी नहीं हुई।
विज्ञापन

एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार और निगम पेंशनरों को दूसरे दर्जे के नागरिक समझते हैं। बार-बार आग्रह करने के बावजूद समय पर पेंशन नहीं मिल रही। कई पेंशनरों के परिवार केवल इस पेंशन पर निर्भर हैं। ऐसे में बीमारी, बिजली का बिल, घर का खर्च और दूध जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन मंच की नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष जगतार सिंह ने बताया कि कभी-कभी पेंशन माह के बीच में मिल जाती थी, लेकिन अब तो माह पूरा होने के बाद मिल रही है। जनवरी 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर अभी तक नहीं मिला। वहीं, 2024 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन भी अभी तक स्वीकृत नहीं हुई। यह कर्मचारी अपने परिवार कैसे चला रहे हैं, वही जानते हैं।

एचआरटीसी पेंशनर मांगों को लेकर 2 सितंबर को गेट मीटिंग करेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को बिलासपुर में पेंशनरों की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। पेंशनरों ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति यही बनी रही तो वे एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed