फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   house fell down in solan

Solan News: कुमारहट्टी में पांच मंजिला मकान गिरने से 1.50 करोड़ का नुकसान

Thu, 29 Jun 2023 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी के समीप पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान में कोई नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान मालिक को करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मौके पर आकर जायजा लिया। पटवारी समेत अन्य अधिकारियों को भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के बाद से इस मकान को काफी नुकसान हुआ था। मकान गिरने के कगार पर था। इसे देखते हुए मकान मालिक काफी समय से इसमें नहीं रह रहा था। सामान मकान में ही था। जिले में मूसलाधार बारिश के बाद यह मकान बुधवार को जमींदोज हो गया। मकान मालिक ने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी समेत एनएचएआई और जल शक्ति विभाग पर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ग्राम पंचायत चेवा के गांव खील जासली में शीला देवी ने पांच मंजिला भवन बनाया था। यह पांच मंजिला मकान बुधवार सुबह करीब 04:30 बजे जमींदोज हो गया। लोगों को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धूल के गुबार के छंटने के बाद पता चला कि मकान धराशायी हो गया है। इसके बारे मेकं लोगों ने मकान मालिक को बताया। मकान मालिक मौके पर पहुंचे। वहीं इस बारे में पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। पुलिस और पटवारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
फोरलेन के निर्माण के चलते मकान में घुस रहा था पानी
मकान मालिक रोशन लाल ने बताया कि फोरलेन के निर्माण के चलते मकान में बारिश का पानी घुस रहा था। इसके बारे में कई बार फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को बताया गया। किसी ने कोई सुध नहीं ली। पहले ही मकान के गिरने का अंदेशा हो गया था। इसके चलते मकान में रहना बंद कर दिया था। मकान के साथ जल शक्ति विभाग की आठ इंच की पाइप जा रही है। इस पाइप से पानी का रिसाव होता रहता था। जल शक्ति विभाग को बताया गया था, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि नुकसान का भरपाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed