{"_id":"68247659f2adec1ad3034a4e","slug":"honored-for-best-work-as-coach-solan-news-c-176-1-ssml1040-143862-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राजकुमार पाल शान-ए-भारत अवॉर्ड-2025 से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राजकुमार पाल शान-ए-भारत अवॉर्ड-2025 से सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल ओलंपिक में दो बार कर चुके हैं कोच के रूप में देश का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हिमाचल जन जागरण समिति ने राष्ट्रीय वार्षिक समारोह पिंजौर (हरियाणा) में मनाया। समारोह के मुख्यातिथि चेयरमैन फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया डॉ. शबाब आलम रहे। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के डीपीई राजकुमार पाल को शान ए-भारत अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया। समिति ने उन विभूतियों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षा, खेल, चिकित्सा, साहित्य और समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया है।
राजकुमार पाल ने स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में दो बार भारत का बास्केटबाल में मुख्य कोच के रूप में प्रतिनिधित्व किया है। इनके मार्गदर्शन में बर्लिन (जर्मनी) विश्व खेलों में भारत ने बास्केटबाल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। साथ ही वह बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ए पैनल रेफरी भी हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रधानाचार्य अरुण कुमार, स्कूल स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।