फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hindu convention held at Bisha Mandal, expressed concern over the increasing prevalence of drug addiction

Solan News: बीशा मंडल में हिंदू सम्मेलन, नशे के बढ़ते प्रचलन पर जताई चिंता

Sun, 01 Feb 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hindu convention held at Bisha Mandal, expressed concern over the increasing prevalence of drug addiction
चायल में हिंदू सम्मेलन में मौजूद ललोग। संवाद
मुख्य वक्ता देवी दत्त तंवर ने संघ की 100 वर्ष यात्रा और पंच परिवर्तन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर देशभर में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कंडाघाट खंड के बीशा मंडल का हिंदू सम्मेलन बाबा बालकनाथ मंदिर ध्यारीघाट में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रांत के प्रदेश महामंत्री देवी दत्त तंवर रहे, जिन्होंने संघ की 100 वर्षीय यात्रा और पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के मुख्यातिथि रिखी राम शर्मा रहे। महिला शक्ति वक्ता ज्योति शर्मा ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई और इसके निवारण पर जोर दिया। वहीं, राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी बबीता दीदी ने अध्यात्म और आंतरिक चेतना पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में जिला सोलन हिंदू सम्मेलन आयोजित कमेटी के सह संयोजक जेके ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संघ की शताब्दी वर्ष पर पूरे देश में 1,03,019 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में बीशा मंडल का यह सम्मेलन ध्यारीघाट में आयोजित किया गया। सम्मेलन आयोजित कमेटी में बीशा मंडल के संयोजक जय कृष्ण शर्मा, सह संयोजक रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर, उपप्रधान हेमंत और उपप्रधान कोट पंचायत सतीश विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंडाघाट ब्लॉक समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, लैंड मॉडगेज बैंक के निदेशक योगिंद्र वर्मा, और पंचायती राज विभाग की संयोजक सुनीता रोहल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed