फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himurja's solar lights in panchayat areas at 11000 rupees, in open market price per piece 8000 rupees only

पंचायत में सोलर लाइट 11,000 में, बाजार में दाम 8,000 रुपये

Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले की पंचायतों में सोलर लाइटें अनुदान के बाद भी महंगी मिल रही हैं। इसके चलते पंचायतों को बाजार कीमत से अधिक पर सोलर लाइटें खरीदनी पड़ रही हैं। महंगी सोलर लाइटें खरीदने के बाद पांच फीसदी एडिशनल एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज भी लगाया जा रहा है।
हैरत की बात यह है कि यह पंचायतों और बाजार में मिलने वाली दोनों सोलर लाइटें हिम ऊर्जा की हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने जून 2021 में पंचायतों में दी जाने वाली सोलर लाइटों के दाम तय कर दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें कम नहीं किया गया जबकि बाजार में मिलने वाली सोलर लाइट की कीमत अब कम हो चुकी है। इसके चलते लोगों को पंचायतों से सोलर लाइट की खरीदारी करने में दिक्कतें आ रही हैं। महंगी होने के कारण लोग पंचायतों के बजाय बाजार से सोलर लाइटें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों को हिम ऊर्जा के तहत अनुदान राशि पर सोलर लाइटें दी जाती है। सरकार ने हिम ऊर्जा को अधिकृत किया गया है लेकिन हिम ऊर्जा से लोगों को सोलर लाइट खरीदना महंगा पड़ रहा है। पंचायतों में इसकी कीमत डेढ़ गुणा ज्यादा है और लोगों को अनुदान मिलने के बाद भी 11 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं।
वहीं हिम ऊर्जा पांच फीसदी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज भी लगा रहा है जबकि बाजार में इसकी कीमत बहुत कम है। बाजार में सोलर लाइट सात से आठ हजार में आसानी से मिल रही है। पंचायतों में इन दिनों सैकड़ों सोलर लाइटें लगाने की मांग है लेकिन लाइटें महंगी होने से लोगों को परेशानी आ रही है। क्षेत्र के पंचायत प्रधान-उपप्रधान सरकार से सस्ते मूल्य पर सोलर लाइट मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं।

नौणी-मझगांव मदन मोहन मेहता और शमरोड पंचायत के उपप्रधान जगमोहन ठाकुर ने कहा कि पंचायतों से लोगों को अनुदान राशि पर मिलने वाली सोलर लाइटें महंगे दामों पर मिल रही हैं। पंचायतों ने सस्ते दाम सोलर लाइट देने को लेकर उपायुक्त कृतिका कुलहरी को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed