फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal Pradesh: 220 KV power station fails in Kunihar, one hour blackout in Shimla-Solan-Sirmaur.

Himachal Pradesh : कुनिहार में 220 केवी विद्युत स्टेशन फेल, शिमला-सोलन-सिरमौर में एक घंटा ब्लैकआउट

Sun, 19 May 2024 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 01:07 AM IST
सार

इससे सोलन जिला ही नहीं बल्कि शिमला व सिरमौर के भी कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी अंधेरा छा गया।

विज्ञापन
Himachal Pradesh: 220 KV power station fails in Kunihar, one hour blackout in Shimla-Solan-Sirmaur.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोलन जिले के कुनिहार में 220 केवी का मुख्य विद्युत स्टेशन फेल होने से एक घंटा ब्लैकआउट रहा। इससे सोलन जिला ही नहीं बल्कि शिमला व सिरमौर के भी कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी अंधेरा छा गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुनिहार विद्युत स्टेशन में ब्लास्ट हो गया। इसे ठीक करने के लिए करीब एक घंटा बोर्ड की टीम को लग गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9:25 बजे यह ब्लास्ट हुआ। इससे कुनिहार, सुबाथू, अर्की, सोलन, धर्मपुर, कालाअंब, बीबीएन और जिला शिमला के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इसके बाद बोर्ड ने टीम तैनात की और 10:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, अधिशासी अभियंता ईएस सोलन ने बताया कि 220 केवी सबस्टेशन में कुछ खराबी आने से दिक्कत आई, जिसे बोर्ड की टीम ने ठीक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed