{"_id":"69a7b605b3358c385e065d94","slug":"himachal-news-baghat-bank-agm-suspended-for-negligence-in-work-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कार्य में लापरवाही, बघाट बैंक के एजीएम निलंबित; जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कार्य में लापरवाही, बघाट बैंक के एजीएम निलंबित; जानें विस्तार से
Wed, 04 Mar 2026 10:03 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:03 AM IST
सार
जिला सोलन के बघाट बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की वजह कार्य में लापरवाही बरतना है। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बघाट बैंक की बीओडी ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को असिस्टेंट जनरल मैनेजर को सोलन के समीप सलोगड़ा और नौणी के समीप धरजा में दो संपत्तियों को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे। एजीएम ने यह कहकर इन्कार कर दिया कि शनिवार को बैंक की छुट्टी होती है, इसलिए वह कब्जा नहीं लेंगे। इसके बाद बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार कश्यप को स्वयं दोनों जगह संपत्तियों का कब्जा लेने के लिए पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
यह मामला सोमवार को हुई बैंक की बीओडी के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एजीएम को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद मंगलवार को बैंक प्रबंधकों की ओर से कार्रवाई करते हुए एजीएम को निलंबित कर दिया गया। उधर, इस बारे में बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि बैंक की बीओडी में एजीएम को निलंबित करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन