फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal Kisaan Union asks CM jairam Thakur to open big centre for paddy purchase in Nalagarh

धान खरीद के लिए खोला जाए बड़ा खरीद केंद्र

Mon, 20 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kisaan Union asks CM jairam Thakur to open big centre for paddy purchase in Nalagarh
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एसडीएम के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भेजते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय किसान यूनियन की नालागढ़ इकाई का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में नालागढ़ के एसडीएम से मिला और प्रदेश सरकार को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नालागढ़ के इंदिरा अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू होगी लेकिन यह जगह धान के लिए काफी कम है। नालागढ़ के दूसरे स्थान पर 20 एकड़ जगह पर इसे बनाया जाए। धान में नमी होती है जिसे सुखाने के लिए ज्यादा स्थान चाहिए।
विज्ञापन

फसल बेचने के लिए अनाज मंडी में फर्द जरूरी है लेकिन एक फर्द में कई मालिक होते हैं जिससे किसानों को फसल बेचने में दिक्कत आती है। प्रीतपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने नए कृषि कानून बनाए हैं, वह किसानों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान 11 माह से दिल्ली में आंदोलनरत हैं, इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री इसे रद्द करवाने की मांग करें। मक्की की फसल तैयार है और इसका एमएसपी रेट तय किया जाए। नालागढ़ के किसानों पर जो मामले दर्ज किए हैं, उन्हें रद्द किया जाए।

पिछले साल गेहूं की फसल के लिए मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में खरीद केंद्र खोला जिससे किसानों को काफी लाभ हुआ। यूनियन ने प्रदेश सरकार के लिए इसके लिए आभार जताया है। इस मौके पर प्रदेश उपप्रधान सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed