{"_id":"61d5d43e5bbf3011535202ca","slug":"high-tech-thieves-gang-busted-in-bbn-master-mind-alongwith-8-others-arrested-by-baddi-police-solan-news-sml39575072","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टर माइंड समेत नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टर माइंड समेत नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
High-tech thieves gang busted in BBN Master mind alongwith 8 others arrested by Baddi police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 15 दिन के भीतर गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना पंकज कुमार मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता है।
इनके पास एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिससे वह फोन के पैटर्न लॉक को खोल देते हैं। पुलिस ने इनसे चोरी के 15 फोन और टैब बरामद किए हैं। इनकी कीमत चार लाख के करीब है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मोबाइल चोरी होने बहुत कम हो गए हैं।
सर्दी का मौसम आते ही बद्दी में एक ऐसा मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गया था तो सुनसान जगहों पर पलक झपके ही लोगों के मोबाइल छीन लेते थे। लोग इस लूटपाट से काफी डर गए थे। कोई भी व्यक्ति फोन सुनने से कतराने लगा था।
विज्ञापन
पुलिस ने निरीक्षण दया राम ठाकुर के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से इस पर काम किया और गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पंद्रह दिन के भीतर पंकज कुमार, रविंद्र कुमार, विशाल अहमद, सचिन गुप्ता, आकाश, नानक चंद, गुरजीत, गुरप्रीत व विशाल को पकड़ा है।
पुलिस ने इन लोगों से तीन लाख 20 हजार रुपये के मोबाइल और 80 हजार के टैब भी बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने 12 सौ रुपये नकदी तथा लूटपाट करने में शामिल एक बाइक को भी कब्जे में लिया है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के बाद पिछले कुछ दिनों से मोबाइल चोरी होने की घटना पर विराम लगा है। बद्दी थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह को पकड़ने में काफी सफलता प्राप्त की है।