फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Herbal park to be built soon near Solan regional hospital

सोलन क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में बनेगा हर्बल पार्क

Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Herbal park to be built soon near Solan regional hospital
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में इस जगह पर बनाया जाएगा हर्बल पार्क। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल की सुंदरता बढ़ाने के लिए व्यर्थ पड़ी जगह को हर्बल पार्क में बदला जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने योजना तैयार की है। सरकार का कायाकल्प योजना के तहत हर्बल पार्क निर्माण किया जाएगा। हालांकि जगह कम होने के कारण लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं होगी। अस्पताल के इर्द-गिर्द इस पार्क में कई प्रकार के औषधीय पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकार की कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों में हर्बल पार्क बनाना अनिवार्य रखा गया है। इसके तहत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी हर्बल पार्क को तैयार किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जगह का चयन भी कर लिया है। जल्द ही पार्क का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की बैठक में भी कमेटी ने कायाकल्प योजना के तहत हर्बल पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा था। इससे अस्पताल के आसपास हरियाली और सुंदरता को बढ़ाया जा सकेगा। इसे लेकर अस्पताल कमेटी ने ई-ब्लॉक की पार्किंग के पास खाली पड़ी जगह को चयनित किया है। वर्तमान में इस जगहपर घास उगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जगह पर जनरेटर भी रखा गया है। इसे किसी अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसी के साथ अस्पताल में गमले भी लगाए जाएंगे और जगह को बेहतर बनाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे पौधों को लगाने प्रस्ताव तैयार किया है जिससे लोगों को भी फायदा मिलेगा। वहीं लोग आसानी से पौधे की जानकारी भी ले सके।

उधर, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित सूद ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में कई कार्य किए जाएंगे। इसका खाका तैयार किया है। सुंदरता को बढ़ाने के लिए अस्पताल के ई-ब्लॉक की पार्किंग के साथ हर्बल पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed