फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Heavy rain in the district till July 3, warning of lightning

Solan News: जिले में 3 जुलाई तक भारी वर्षा, बिजली गिरने की चेतावनी

Fri, 28 Jun 2024 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 28 Jun 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने की अपील ट्रैकिंग न करें, पहाड़ों पर जाने से भी बचें
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए किए नंबर जारी, 1077 पर करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 जुलाई तक सोलन जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आमजन से आग्रह किया कि खराब मौसम में बारिश व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करें। इस बारे में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके अनुसार इस अवधि में खराब मौसम में ट्रैकिंग करना और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए इससे बचें। बिजली चमकने की सूरत में कम से कम 30 मिनट तक घरों या सुरक्षित इमारतों के अंदर रहे, नदी-नालों के किनारे न जाएं, क्योंकि बरसात में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा रहता है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर ध्यान दें और रेडियो व टेलीविजन पर मौसम बारे प्रसारित बुलेटिन को सुने और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा व मौसम संबंधी जानकारी के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सचेत मोबाइल एप विकसित किया है। यह एप मौसम व अन्य आपदाओं की सटीक जानकारी मोबाइल पर भेजता है, जिससे समय पर भारी वर्षा, आंधी तूफान और हिमस्खलन इत्यादि के बारे में सूचना प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077, दूरभाष नंबर 01792-220049 व 01792-220882 और व्हाट्सएप नंबर 94594-57292 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed