फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solanhealth news solan

Solan News: परवाणू और बीबीएन में डेंगू को लेकर अलर्ट, घरद्वार होगी लारवा की जांच

Wed, 07 May 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सभी सेक्टरों समेत पंचायत में फॉगिंग करने की योजना, विभागों की होगी बैठकसाफ-सफाई रखने के निर्देश
विज्ञापन

पिछले वर्ष स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता से कम सामने आए थे डेंगू के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और बीबीएन में डेंगू को लेकर महकमे ने अलर्ट कर दिया है। विभाग ने नगर परिषद और नगर निगम को फॉगिंग समेत आवश्यक दवाओं की छिड़काव करने की योजना तैयार करने के लिए कहा है। इस के साथ पंचायत स्तर पर डेंगू को लेकर टीम को कार्य करने के लिए कहा है। इसी के साथ घरद्वार पर अब लारवा की जांच भी शुरू होगी। लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए हैं और पानी जमा न होने के देने के लिए कहा है।
वहीं, विभाग आगामी दिनों लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी योजना भी बनाएगा, ताकि बीते वर्ष के मुकाबले और बेहतर कार्य किया जा सके। बीते वर्ष डेंगू का प्रकोप कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता से काम किया था। घरद्वार पर टीमों ने लोगों को जागरूक किया था। इसी के साथ लारवा की जांच भी की थी। लोगों को अधिक देर तक पानी स्टोर न करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि वर्तमान में जिले में एक भी डेंगू का मामला नहीं आया है। विभाग का मानना है कि इस बार बारिश का क्रम शुरू हो गया है। ऐसे में कहीं न कहीं डेंगू पनप सकता है। डेंंगू मच्छर न पनपे इसके लिए लोगों को बचाव करने के लिए कहा है। डेंगू को लेकर लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग वीरवार को गाइडलाइन भी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
डेंगू से इस प्रकार करें बचाव
-घरों में साफ-सफाई रखें।
-पानी की टंकियों ड्रमों में पानी का बदलाव करते रहें।
-कुलर के पानी को सप्ताह में करीब दो बार बदलें।
-गमले, टायरों समेत अन्य जगहों में पानी न खड़ा होने दें।
-अपने शरीर को ढककर रखें।
-शरीर पर ओडोमॉस लगाएं।
-बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का सेवन न करें।

इनसेट
डेंगू को लेकर विभाग ने अलर्ट कर दिया है। अभी डेंगू का एक भी मामला नहीं हैं। लेकिन बारिश होने से डेंगू मच्छर पनप सकता है। इसको लेकर नगर परिषद और नगर निगम को फॉगिंग करने के लिए कहा है। आगामी दिनों में विभागों के साथ बैठक भी की जाएगी।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed