फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health Minister released drinking water in Solan city Instructions given to ensure proper arrangements

Solan News: स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Fri, 26 Jul 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Health Minister released drinking water in Solan city

Instructions given to ensure proper arrangements
सोलन में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते स्वास्थ्य मंत्री। संवाद
राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़े पत्थर व मलबा तुरंत हटाए एनएचएआई
विज्ञापन

मंत्री ने प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ सोलन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, समुचित पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
बैठक में सोलन शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोलन शहर में पानी के अवैध कनेक्शन हटाए जाएंगे तथा दोनों एजेंसियों जल शक्ति विभाग और नगर निगम से लिए गए कनेक्शन भी हटाए जाएंगे। भविष्य में पेयजल आपूर्ति केवल एक ही एजेंसी से सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि सभी विभागों के अधिकारी बैठक में प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूरी संवेदनशीलता के साथ अनुपालन कर आमजन की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआाई) के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सड़क के किनारे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आदि तुरंत हटाएं ताकि बरसात के दृष्टिगत जलभराव से सड़क अवरुद्ध न हो। उन्होंने दोलग और वाकना संपर्क मार्ग की समस्या को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से सुलझाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि कंडाघाट में भलकु द्वार का डिजाइन लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा तथा सुरक्षा की दृष्टि से फुट ब्रिज टनल के ऊपर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंडाघाट बाजार में शौचालय के लिए भूमि चयनित की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क के किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, पुलिस उप अधीक्षक सोलन राजकुमार, जल शक्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता संजीव सोनी, विद्युत बोर्ड सोलन के अधीक्षक अभियंता राहुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed