{"_id":"625c4907665201340305e2d8","slug":"health-fairs-to-start-from-dharampur-tb-hospital-on-monday-solan-news-sml4059453142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर के टीबी अस्पताल से आज शुरू होगा स्वास्थ्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर के टीबी अस्पताल से आज शुरू होगा स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्वास्थ्य मेले की शुुरुआत सोमवार से टीबी अस्पताल धर्मपुर से होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। चिकित्सा खंड धर्मपुर में बैठक कर दिन भर चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर दी है।
सोमवार को मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। केंद्र सरकार के आदेशानुसार जिले में स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत आधुनिक टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग समेत स्वयं सहायता समूह भी कई प्रकार की जानकारियां देंगे।
पहले दिन स्वास्थ्य मेला धर्मपुर के टीबी अस्पताल के समीप लगाया जाएगा। इसमें लोगों को हड्डी रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिसन, आईएनटी, महिला रोग विशेषज्ञ समेत अल्ट्रासाउंड, रक्त जांच, एक्सरे, बीपी, शुगर, कोरोना आदि की जांच की जाएगी। रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड, हिमकेयर, डिसेबिलिटी कार्ड आदि सुविधाएं भी मौके पर मिलेंगी। इसके बाद अन्य चिकित्सा खंडों में 22 अप्रैल तक मेले का होंगे।
विज्ञापन
अर्की में कल होगा स्वास्थ्य मेला
अर्की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 अप्रैल, सायरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 अप्रैल, नालागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला 21 अप्रैल तथा चंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला 22 अप्रैल को आयोजित होगा।
मेले के चलते अस्पताल में नहीं मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को सोमवार को अल्ट्रासाउंड करवाने में दिक्कत हो सकती है। चिकित्सक की ड्यूटी स्वास्थ्य मेले में होने के चलते लोगों को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाएगी। एक ही चिकित्सक होने के कारण यह समस्या होगी। 20 अप्रैल को सायरी और 22 अप्रैल को चंडी में चिकित्सक की ड्यूटी होने के कारण भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे।