फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Haryana company will repair the four-lane road from Parwanoo to Solan.

Solan News: हरियाणा की कंपनी करेगी परवाणू से सोलन तक फोरलेन की मरम्मत

Wed, 07 Jan 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई ने एक वर्ष के लिए टेंडर किया अवार्ड, कंपनी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

मलबा हटाने के साथ-साथ बंद नालियों को भी ठीक करेगी कंपनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू से सोलन तक फोरलेन हाईवे की मरम्मत का कार्य अब हरियाणा की एनएच कंपनी देखेगी। इसके लिए एनएचएआई ने कंपनी के साथ करार कर लिया है। कंपनी को एक वर्ष के लिए फोरलेन की मरम्मत का टेंडर अवार्ड कर दिया है। कंपनी ने काम भी संभाल लिया है।
इससे पहले परवाणू-सोलन फोरलेन के रखरखाव का कार्य मंडी की एक कंपनी की ओर से किया जा रहा था। इसका टेंडर दिसंबर में समाप्त हो गया था। अब नई कंपनी को सड़क, नालियों और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि परवाणू से सोलन तक फोरलेन पर सड़क किनारे नालियों के बंद होने और कई स्थानों पर पहाड़ों के दरकने के मामलों को लेकर हाईकोर्ट भी एनएचएआई को फटकार लगा चुका है। ऐसे में अब हरियाणा की एनएच कंपनी को सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों की सफाई, पहाड़ों से आए मलबे को हटाने और सड़क के लेवल को दुरुस्त करने का कार्य करना होगा, ताकि वाहन सुरक्षित रूप से चल सकें।
विज्ञापन

इसके साथ ही कंपनी को पूरे फोरलेन मार्ग को साफ-सुथरा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक आनंद दहिया ने बताया कि एनएचएआई ने हरियाणा की एनएच कंपनी को एक वर्ष के लिए हाईवे की मरम्मत का कार्य सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पेट्रोलिंग वाहन से हाईवे की निगरानी शुरू कर दी है। पहाड़ों के दरकने की समस्या को रोकने के लिए एसआरएम कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed