फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Half a dozen villages in Saudhi panchayat facing water crisis

Solan News: सौढ़ी पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पेयजल किल्लत

Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। सर्दियों के दौरान भी क्षेत्र की सौढ़ी पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इन गांवों को पेयजल सुविधा देने वाली उठाऊ पेयजल योजना 15 दिनों से बंद पड़ी है।
योजना की मोटर खराब होने से दिक्कत आई है। इससे लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। उठाऊ पेयजल अबरनी गोयला पन्नर योजना के तहत बह कोलियां, गोरखनाथ, नवांनगर, धार कोलियां, छलांदवाली, ततोहा आदि गांवों में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इससे करीब 300 से ज्यादा लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। लोग तीन किमी दूर गोरखनाथ तालाब से पानी उठाकर ला रहे हैं। प्राकृतिक खड्ड, नालों का पानी पीने से जलजनित रोग फैलने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण हरिचंद, चेतराम, विजय कुमार, संजीव कुमार, रामलोक, रामपाल, दलीप सिंह, राम रतन, नानक चंद, रमेश कुमार, ध्यान सिंह, जोगिंद्र, ऊषा, सावित्री, बिमला, तरसेम ने बताया कि पेयजल किल्लत के चलते लोग सभी काम छोड़ कर पानी ढोने में लगे हैं।
सबसे अधिक परेशानी लोगों को अपने मवेशियों के लिए आ रही है। उनका पानी का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेयजल सुचारु नहीं किया तो एसडीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

उधर, अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि बिजली की हाई वोल्टेज के कारण योजना में दो मोटरें जल गई थीं जिसका सामान यहां पर नहीं मिला। विभाग ने पुणे से सामान मंगवाया है। अब सामान आ गया है। शनिवार को मोटर की मरम्मत कर पेयजल सप्लाई सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed