फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Guru Nanak School's hockey team dominated the state level competition.

Solan News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छाई गुरुनानक स्कूल की हाॅकी टीम

Thu, 30 Oct 2025 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak School's hockey team dominated the state level competition.
गुरनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना की अंडर 19 व अंडर 14 की राज्य स्तर पर विजेता टीम स्कूल प्रबंधको क
स्कूल पहुंचने पर प्रबंधकों ने किया खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राज्य स्तरीय अंडर-19 व अंडर 14 में गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना की हाॅकी की टीम ने जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों वर्गों में अव्वल रही हैं। स्कूल पहुंचने पर टीम का स्कूल प्रबंधन ने भव्य स्वागत किया। अंडर-19 राज्य स्तरीय हाॅकी खेल प्रतियोगिता में ऊना में हुई। इसमें सोलन जिला की टीम में गुरुनानक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में गगनजोत सिंह व कुनालप्रीत सिंह ने गोल करके जीत हासिल की। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में मंडी को 6-0, सेमीफाइनल में बिलासपुर को 5-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सिरमौर को 2-0 से पराजित ट्राॅफी जीती। अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मंडी में हुई। इसमें जगातखाना के खिलाड़ियों ने सोलन की टीम की ओर से खेलते हुए ट्राॅफी जीती। क्वार्टर फाइनल में सोलन ने बिलासपुर को 9-0 से सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में हमीरपुर को 7-0 से हराया। फाइनल में ऊना की टीम को 3-0 से हरा कर ट्राॅफी जीती। स्कूल के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह, प्रधानाचार्य जोगिंद्र कौर, उपप्रधानाचार्य अंजना सेठी को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed