फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Guru Gobind Singh Ji's Prakash Parv was celebrated with great pomp and show. The Ragi group from Chandigarh delighted the Sangat.

Solan News: धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व चंडीगढ़ से आए रागी जत्थे ने संगतों को किया निहाल

Mon, 05 Jan 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Ji's Prakash Parv was celebrated with great pomp and show. The Ragi group from Chandigarh delighted the Sangat.
सोलन के सपरून गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन करते हुआ रागी जत्था। स्रोत: कमेटी
सोलन गुरुद्वारा में सजाए विशेष धार्मिक दीवान,सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व रविवार को सोलन शहर में बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सपरून स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए, जिसमें सोलन और आसपास के क्षेत्रों से आई भारी संख्या में संगतों ने हाजिरी भरी। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित गुरमत समागम में चंडीगढ़ से विशेष रूप से आए रागी जत्थे ने अपनी मधुर वाणी और शबद-कीर्तन से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। गुरुबाणी के गायन और अरदास के साथ संगतों को गुरु इतिहास से रू-ब-रू करवाया गया। सपरून गुरुद्वारे के भाई गुरप्रीत सिंह ने गोबिंद सिंह जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भाई गुरप्रीत सिंह ने संगतों से अपील की कि वे गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए सत्य, साहस, समानता और निष्काम सेवा के मार्ग को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ अडिग रहना और दीन-दुखियों की सेवा करना ही गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा है।

अटूट लंगर में संगत ने छका प्रसाद
इस विशेष पर्व पर गुरुद्वारा परिसर में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दोपहर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें हर धर्म और वर्ग के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं और बच्चों ने भी लंगर सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सोलन के सपरून गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन करते हुआ रागी जत्था। स्रोत: कमेटी

सोलन के सपरून गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन करते हुआ रागी जत्था। स्रोत: कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed