फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Group recitation of 12th and 15th chapter of Geeta

Solan News: गीता के 12वें और 15वें अध्याय का किया सामूहिक पाठ

Sun, 24 Dec 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 24 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Group recitation of 12th and 15th chapter of Geeta
नालागढ़ में गीता जंयती के अवसर पर गीता का पाठ करते स्थानीय लोग। संवाद
नालागढ़ में धूमधाम से मनाई गई गीता जयंती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ की एक पेपर मिल परिसर में रविवार को गीता जयंती का महोत्सव मनाया गया। आयोजन हिमाचल प्रदेश गीता परिवार की ओर से किया गया था। सभी को श्रीमद्भगवद्गीता के 12 वें और 15वें अध्याय की लिखित प्रति दी गई थी। साथ ही रामरक्षा कवच की प्रति भी दी गई थी।


उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमद्भागवत गीता के 12 और 15वें अध्याय का सामूहिक रूप से पाठ किया। इसके साथ ही राम रक्षा कवच का भी पाठ किया गया। इसके पश्चात श्रीमद्भागवत गीता से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों के अतिरिक्त स्कूली बच्चों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए गीता परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। गीता परिवार हिमाचल के बीबीएन प्रमुख रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि गीता परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत गीता के प्रचार प्रसार के लिए यह अभियान चलाया गया है। कोई भी व्यक्ति जो गीता सीखना चाहता है वह ऑनलाइन भी अपनी सुविधा के अनुसार समय का चयन करके इसे सीख सकता है। इस अवसर पर सिद्धार्था सुपर स्पिनिंग मिल के प्रबंध निदेशक राम गोपाल अग्रवाल के अतिरिक्त मास्टर सुरेंद्र शर्मा, लाला रूप नारायण, जिला संघ चालक महेश कुमार, चक्रधर मिश्र, योग भारती के सचिव डॉ. किशोर ठाकुर, चक्रधर मिश्रा, योगेश भरतिया, सौरभ धीमान, नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, राकेश कुमार, सुनील कुमार, विवेक, सौरव, हर्ष गुलाटी, गुरचरण सिंह चन्नी, श्रवण चंदेल, संजीव राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed