{"_id":"68d7d54bbfe8ea25cc0808a9","slug":"gram-panchayat-kotlu-got-a-building-mla-inaugurated-it-solan-news-c-176-1-ssml1041-153738-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ग्राम पंचायत कोटलू को मिला भवन, विधायक ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ग्राम पंचायत कोटलू को मिला भवन, विधायक ने किया शुभारंभ
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
अर्की के ग्राम शेरा में निर्मित होने वाले पंचवटी पार्क का शिलान्यास करते हुए विधायक। स्रोत: आई
Link Copied
संजय अवस्थी ने शेरा गांव में 21.63 लाख बनने वाले पंचवटी पार्क की भी रखी आधारशिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अर्की। ग्राम पंचायत कोटलू में 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शेरा गांव में 21.63 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचवटी पार्क की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न नवीन योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लाभकारी परिणामों से किसानों, बागवानों व पशुपालकों को व्यापक स्तर पर राहत मिल रही है। विधायक ने कहा कि भारी वर्षा के कारण आई आपदा से अर्की विधानसभा क्षेत्र में लगभग सात करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण बंद सड़कों को पुन: आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने मरम्मत कार्य को बेहतरीन ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों की सराहना की। इस अवसर पर पंचायत घर कोटलू के निर्माण कार्य के लिए भूमि दान करने वाले संत राम और प्रकाश चंद को सम्मानित किया। विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने स्वागत गीत, समूह गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।