फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   gave peaceful to the authorities Instructions for conducting elections

Solan News: अधिकारियों को दिए शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश

Thu, 27 Jun 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 27 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
gave peaceful to the authorities

Instructions for conducting elections
नौणी विवि में पीठासीन अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए। संवाद
पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

नालागढ़ उप चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर नौणी विश्वविद्यालय में पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. वेदपति मिश्र ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी नियमों, निर्देशों और ईवीएम व वीवी पैट की कार्य प्रणाली के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही इन मशीनों के संचालन के बारे में पूरी गंभीरता और सजगता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें।

निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दीवान सिंह ठाकुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और मतदान कर्मियों के दायित्वों व कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

नालागढ़ विस उप-चुनाव के लिए मतदान के लिए 121 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में 62 पीठासीन अधिकारी, 76 सहायक पीठासीन अधिकारी और 142 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, निर्वाचन कानूनगो राखी पुंडीर व ललित कुमार सहित मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed