{"_id":"68d00280ce98b3ce460fc3c4","slug":"gau-raksha-dal-built-a-shed-at-maisa-tibba-solan-news-c-176-1-ssml1044-153305-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गौ रक्षा दल ने मैसा टिब्बा में बनाया शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गौ रक्षा दल ने मैसा टिब्बा में बनाया शेड
विज्ञापन
दो सौ गोवंश की हो सकेगी सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के मेसा टिब्बा में गो रक्षा दल की बैठक हुई। इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में सड़क पर घूम रहे गोवंश के लिए शेड बनाने पर चर्चा हुई।
मैसा टिब्बा गो रक्षा दल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में 4.5 लाख से 200 गोवंश के लिए शेड का निर्माण किया गया। राष्ट्रीय सचिव जय किशन बाबा ने गोरक्षा दल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सैनी और उनकी टीम का धन्यवाद किया।
बाबा जय किशन ने कहा कि अब गोवंश को सड़क पर नहीं घूमने दिया जाएगा। गो रक्षा दल के पास अब जगह की कमी नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सैनी द्वारा एक नई नियुक्ति की गई, जिसमें कुलदीप सिंह (रिंकू) खेडा को गोरक्षा दल के सोलन इकाई का सचिव नियुक्त किया गया। रिंकू ने आश्वासन दिया कि वह पूरे तन-मन-धन से गो माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक में राष्ट्रीय सचिव जय किशन बाबा, गो रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री पुष्पिंदर धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदेश महासचिव राम गोपाल ठाकुर, विपिन जसवाल, यशपाल शर्मा, दलेर सिंह और पंजाब गो रक्षा दल के अध्यक्ष निक्सन कुमार सहित सभी गोरक्षा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।