फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garlic supply from China stopped, farmers got benefit

चीन से लहसुन की आपूर्ति बंद, किसानों को मिला फायदा

Tue, 31 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच चीन से लहसुन की सप्लाई बंद होने के बाद इसका फायदा हिमाचल समेत देश के किसानों को मिल रहा है। जहां मई तक देश की मंडियों में चीन से सप्लाई आने के बाद प्रदेश लहसुन के दाम भी कम हो जाते थे। इस बार सप्लाई नहीं पहुंची है। इससे अब बाहरी राज्यों में हिमाचल के लहसुन को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अभी भी बाहरी राज्यों की मंडियों में लहसुन 80 से 100 रुपये तक बिक रहा है। हालांकि कोविड के दो वर्षों में लहसुन की अधिक मांग रही है। हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करता है।
विज्ञापन

कोविड महामारी से बचने के लिए भी लोग अब रोजमर्रा के भोजन में लहसुन का उपयोग पहले की तुलना में अधिक करने लगे हैं। इसके चलते देश की मंडियों में औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचली लहसुन की मांग बढ़ रही है। मौसम भी इस बार विपरीत रहा लेकिन सिंचित क्षेत्रों में लहसुन की फसल अच्छी है। जो इलाके बारिश पर निर्भर रहते हैं, वहां लहसुन की फसल सूखे की चपेट में आ गई थी। इसके चलते लहसुन का आकार नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले सोलन सब्जी मंडी से अभी तक 3200 क्विंटल से अधिक लहसुन बाहरी राज्यों के लिए भेजा जा चुका है। रोजाना की दो से तीन गाड़ियां देश की मंडियों के लिए भेजी जा रही हैं। सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा चाइना का लहसुन देश की मंडियों में आना बंद हो गया है। जिसका लाभ हिमाचल समेत राजस्थान को भी मिल रहा है। इस बार अधिक डिमांड के साथ लहसुन की पैदावार भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed