फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garhon-Dharmana road to be restored after a year and a half; MLA issues instructions.

Solan News: गढ़ोंन-धरमाना सड़क डेढ़ साल बाद होगी बहाल, विधायक ने दिए निर्देश

Thu, 18 Jun 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। गढ़ोंन-धरमाना-गावर मोड़ सड़क मार्ग को जल्द बहाल किया जाएगा। विधायक बावा हरदीप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह सड़क करीब डेढ़ वर्ष से बंद थी, जिससे स्थानीय लोगों और किसानों को भारी परेशानी हो रही थी। विधायक ने अपनी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। धरमाना क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान पानी के बहाव से कुछ घरों और खेतों को नुकसान हुआ था। इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले यह सड़क बंद कर दी थी। सड़क बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही थीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा भी पूरी तरह प्रभावित थी। वर्तमान में टमाटर समेत अन्य नकदी सब्जियों का सीजन शुरू हो गया है। किसानों को अपनी फसलें मंडी तक पहुंचाने की चिंता सता रही थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहूजा वालिया, तहसीलदार रामशहर अभिषेक सिंह ठाकुर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed