फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gardeners should complete the planting of fruit plants in gardens on time.

Solan News: बगीचों में समय रहते फलदार पौधों का रोपण कार्य पूरा करें बागवान

Thu, 13 Feb 2025 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि के विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

चंबा, कंडाघाट, मशबोरा व नौणी से हुई 1.80 लाख पौधों की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के विशेषज्ञों ने बागवानों के एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने बागवानों से पौधों का रोपण कार्य समय पर पूरा करने के लिए कहा है। इसके अलावा पौधों की काट-छांट भी एक सप्ताह तक पूरा करने की हिदायत दी है। फल पौधों को रोपित करते समय यह विशेष ध्यान रखें कि फलदार पौधों के कलम का जोड़ भूमि के धरातल से लगभग 20-25 सेमी ऊंचा रहे और उनकी जड़े सही दिशा में फैली रहे। इसके अतिरिक्त यह समय फल पौधों के काट-छांट के लिए भी उपयुक्त हैं। बागवान अपने बगीचों में काट-छांट का कार्य भी समय रहते पूरा कर लें। इसके पश्चात काट-छांट किए हुए पौधों में बोर्डो मिक्सचर का छिड़काव अवश्य करें। बागवानों को यह भी सूचित किया जाता है। नौणी विवि के मुख्य परिसर स्थित फल विज्ञान विभाग, बीज विज्ञान विभाग और मॉडल फॉर्म में अब कुछ ही सेब की किस्में उपलब्ध है। जबकि करीब प्रदेश में करीब 1.80 लाख पौधों की बिक्री हो चुकी है। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट, कृषि विज्ञान केंद्र चंबा, बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मशोबरा, बजौरा और शारबो में पौधें प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed