फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garbage collection vehicles arriving late in the city

Solan News: शहर में देरी से आ रहे कूड़ा उठाने वाले वाहन

Sun, 07 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कई जगह घरों में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

दुकानों से कई दिनों से नहीं उठाया कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में कूड़ा समय पर न उठने और कूड़ा संग्रहण वाहनों के अलग-अलग समय पर पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के वाहन निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों के घरों में कूड़ा जमा हो रहा है।
कई कारोबारी कूड़ा संग्रहण वाहन का इंतजार करते हैं, लेकिन वाहन निर्धारित समय के बजाय अलग-अलग समय पर पहुंच रहे हैं। इस कारण दुकानों और ढाबों में कूड़ा लगातार जमा हो रहा है। शहर में दुकानों और ढाबों से समय पर कूड़ा न उठाए जाने के कारण कारोबारियों को परेशानी हो रही है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। वहीं, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लोअर बाजार की ढाबा संचालक आरती शर्मा ने बताया कि कई बार कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के पहुंचने तक वह अपनी दुकान बंद कर चुकी होती हैं। ऐसे में दो से तीन दिन तक कूड़ा दुकान में ही पड़ा रहता है। उन्होंने नगर निगम से कूड़ा संग्रहण वाहनों को निर्धारित समय पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के वाहन निर्धारित समय के अनुसार ही भेजे जा रहे हैं। हालांकि कभी-कभी जाम या अन्य कारणों से वाहनों के पहुंचने में देरी हो जाती है। नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।
-राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed