{"_id":"600dae698ebc3e30c907c881","slug":"full-statehood-day-to-broadcast-live-at-7-places-in-solan-solan-news-sml3587398101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 7 स्थानों पर होगा लाईव प्रसारण- केसी चमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 7 स्थानों पर होगा लाईव प्रसारण- केसी चमन
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश के एक राज्य के रूप में 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर 25 जनवरी को शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोलन जिला में सुबह 11:00 बजे से सात स्थानों पर देखा जा सकेगा।
उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को लाइव दिखाने के लिए सोलन जिले में सात स्थानों पर एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। इन स्क्रीन से लोग राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। सोलन में कोविड-19 महामारी प्रोटोकोल के पालन के साथ यह कार्यक्रम पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन और नगर निगम सोलन के ठोडो मैदान के साथ स्थापित हॉल में एलईडी स्क्रीन से दिखाया जाएगा।
हॉल में कोविड-19 प्रेटोकोल के अनुरूप संख्या में बैठने की व्यवस्था की गई है। कहा कि कंडाघाट में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप स्थित न्यू धर्मशाला, धर्मपुर में रावमापा धर्मपुर तथा अर्की में उपमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित एलईडी स्क्रीन से कार्यक्रम को लाइव देखा जा सकेगा। नालागढ़ में ट्रक यूनियन नालगढ़ के हॉल तथा बद्दी में नगर परिषद बद्दी के हॉल में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। कहा कि लोग अपने घर पर दूरदर्शन के डीडी भारती और डीडी हिमाचल चैनल पर भी इस कार्यक्रम को देख सकेंगे। सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक जिला मुख्यालय पर दो जगह और उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।