फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four-year wait for service lane in Kumarhatti; land available, yet DPRs not prepared.

Solan News: कुमारहट्टी में सर्विस लेन का 4 साल से इंतजार, भूमि उपलब्ध फिर भी नहीं बनीं डीपीआर

Fri, 21 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सर्विस लेन के लिए छावनी, सेना व डीओ ने 2022 में उपलब्ध करवा दी थी जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कुमारहट्टी में फोरलेन निर्माण के चार-पांच वर्ष बाद भी यातायात की समस्या बनी हुई है। फोरलेन के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण नहीं हो पाया है। भूमि उपलब्ध होने के बावजूद परियोजना पिछले चार वर्षों से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का इंतजार कर रही है।
वर्तमान में सर्विस लेन केवल फ्लाईओवर के आसपास ही बनी है और वह भी एकल लेन है। दूसरी ओर सर्विस लेन नहीं होने से स्थानीय वाहनों को कई स्थानों पर तेज रफ्तार फोरलेन पार करना पड़ता है। यह स्थिति दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बनी हुई है। कुमारहट्टी से धर्मपुर की ओर सर्विस लेन के लिए करीब 4,370 वर्ग मीटर भूमि वर्ष 2022 में ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को कार्य उद्देश्यों के लिए दे दी गई थी। इसके अलावा सर्विस लेन के लिए आवश्यक अन्य भूमि भी लगभग पूरी तरह अधिग्रहित की जा चुकी है। इसके बावजूद वर्ष 2026 में भी डीपीआर तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन

सर्विस लेन के लिए कैंटोनमेंट, आर्मी और डीओ से संबंधित 4,370 वर्ग मीटर भूमि एनएचएआई को 2022 में मिली थी। अन्य आवश्यक भूमि भी लगभग पूरी तरह अधिग्रहित की जा चुकी है। भूमि उपलब्ध होने के बावजूद परियोजना पिछले चार वर्षों से अटकी हुई है। फ्लाईओवर के नीचे करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया डक्ट भी अपेक्षित लाभ नहीं दे रहा है। फ्लाईओवर के दोनों सिरों पर सुरक्षा जोखिम बना हुआ है। वाहनों को न्यू वैदिक और पेट्रोल पंप के पास पूरा फोरलेन पार करना पड़ता है। जहां सर्विस लेन बनी है, वहां दोनों दिशाओं का यातायात इसी संकरी एकल लेन से गुजरता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कलोल से पट्टा मोड़ तक फोरलेन के दोनों ओर सर्विस लेन के निर्माण की स्पष्ट समयसीमा तय की जाए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय यातायात को सुरक्षित मार्ग मिलेगा और तेज रफ्तार फोरलेन को क्रॉस करने की मजबूरी समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया ने बताया कि सर्विस लेन की अभी डीपीआर तैयार नहीं हुई है। पहले डीपीआर तैयार होगी, फिर स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed