फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four tractors caught doing illegal mining in Chikni Khad

चिकनी खड्ड में अवैध खनन करते पकड़े चार ट्रैक्टर

Tue, 27 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four tractors caught doing illegal mining in Chikni Khad
नालागढ़ के चिकनी खड्ड से खनन करते हुए पकड़े गए ट्रैक्टरों के साथ। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। चिकनी खड्ड में अवैध खनन की शिकायत के बाद तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने मंगलवार को चिकनी खड्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेत बजरी से भरे हुए चार ट्रैक्टर मौके पर ही पकड़े। तहसीलदार ने सभी ट्रैक्टर मालिकों जुर्माना लगाकर वाहनों को पुुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

चिकनी खड्ड, महादेव खड्ड, बद्दी की सरसा और बालद खड्डों में हर रोज खनन होने की शिकायत मिल रही है। पहले लोग रात के अंधेरे में यह कार्य करते थे, लेकिन अब दिन में ही अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भटोली कलां गांव के किसानों की बालद नदी के साथ मलकीयत जमीन को रात के समय खनन कर नुकसान पहुंचाया गया है। यहां पर किसान धान की फसल उगाते हैं।
विज्ञापन

शीतलपुर के साथ लगती सरसा नदी में भी लगातार खनन हो रहा है। बीबीएन में इतनी खड्डे हैं कि पुलिस एक साथ इन सब की रखवाली नहीं कर सकती है। यहां पर लगातार खनन हो रहा है, लेकिन खनन विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने कहा कि चिकनी खड्ड में अवैध खनन करते हुए चार ट्रैक्टर मौके पर पकड़े गए हैं। सभी ट्रैक्टर चालकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed