फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foundation stone of Ultra-modern hospital in Solan to be laid in July

जुलाई में होगा अत्याधुनिक अस्पताल का शिलान्यास

Wed, 23 Jun 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर के कथेड़ में प्रस्तावित अस्पताल के नए भवन को बनाने के लिए शिलान्यास जुलाई माह में होगा। इसके संकेत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री ने भूमि के निरीक्षण के दौरान दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रथम चरण में कार्य के लिए 10 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

शिलान्यास के बाद सबसे पहले आधुनिक अस्पताल, मातृ एवं शिशु अस्पताल तथा ट्रॉमा सेंटर बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए लगभग 79 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। अस्पताल बनने पर सोलन जिला समेत शिमला और सिरमौरवासियों सहित पर्यटकों के लिए अत्यंत अहम सिद्ध होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसी के साथ सोलन शहर का क्षेत्रीय अस्पताल पहले की तरह चलता रहेगा। डॉ. सैजल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अस्पताल के गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध निर्माण के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम सोलन के पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दो जून को मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर आग्रह किया था कि जल्द कथेड़ में नए अस्पताल का निर्माण शुरू किया जाए। इस अवसर पर पूर्व परिवहन मंत्री एमएन सोफत तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, उपायुक्त सोलन केसी चमन, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एसपी जगोता, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा मौजूद रहे।

टीकाकरण में लाई जाए तेजी
डॉ. सैजल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी वर्गों के टीकाकरण कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने शामती बाईपास सहित जिले के अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की और निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed