फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foundation stone of 103 crore drinking water scheme to be laid soon : Dr. Rajiv Saijal

103 करोड़ की पेयजल योजना की आधारशिला जल्द : डॉ. सैजल

Sun, 01 Aug 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की सनावर पंचायत में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने जिला परिषद सदस्य अमर सिंह परिहार, दर्पणा ठाकुर सहित 15 बीडीसी सदस्यों और 44 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उप प्रधानों, वार्ड सदस्यों सहित नगर परिषद परवाणू के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि, सरकार और लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कसौली और आसपास के क्षेत्रों के लिए 103 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी कसौली पेयजल परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र की पेयजल की समस्या का समुचित निवारण करेगी। कंडा में 11 करोड़ की लागत से आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर में 3.50 करोड़ व्यय कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय निर्मित किया जा रहा है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी कार्यालय खोलकर वर्षों से लंबित मांग को पूरा किया है। वहीं धर्मपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर वाले अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी लाभ होगा।

ये लोग रहे मौजूद
भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभेक्ता संघ के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, दुधारू सहकारी सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, यश्पाल ठाकुर, मदन मोहन मेहता, राजकुमार सिंगला, दौलत ठाकुर, अमर सिंह परिहार, संजय ठाकुर, लाज किशोर शर्मा, राम ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, तहसीलदार कसौली मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed