{"_id":"69d3c569235886248204b88f","slug":"formulation-committee-meeting-should-be-held-every-20th-goma-solan-news-c-176-1-ssml1044-166691-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूलेशन समिति की बैठक हर 20 तारीख को करें : गोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉर्मूलेशन समिति की बैठक हर 20 तारीख को करें : गोमा
विज्ञापन
बद्दी में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा बीबीएन आयुर्वेदिक ओषधि निर्माता संघ की बैठक को संबोधित
बीबीएन आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ की बैठक में दिए निर्देश
आयुष मंत्री ने आयुष विभाग और उद्योग के बीच समन्वय बढ़ाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल और विधि मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और आयुर्वेदिक औषधि उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। वे सोमवार को बद्दी में बीबीएन आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ द्वारा आयोजित विचार-विमर्श बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने फॉर्मूलेशन समिति की बैठकें प्रत्येक माह की 20 तारीख को नियमित रूप से करने के निर्देश दिए, ताकि दवा निर्माण से जुड़े लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। मंत्री ने दवा निर्माण और अन्य तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पोर्टल को ऑफलाइन प्रणाली से जोड़ने का आश्वासन भी दिया। इससे उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में हर तीन माह में समन्वय बैठक होगी। इसमें आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी। इससे संघ को विभाग की नीतियों और योजनाओं की अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी। आयुष मंत्री ने संघ के मांग पत्र पर आश्वस्त किया कि निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाइयों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता को सुदृढ़ करने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कच्चे माल की उपलब्धता के लिए किसानों से सीधे संपर्क स्थापित किया जाएगा, जिससे एक ओर किसानों की आय बढ़ेगी और दूसरी ओर उद्योगों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तायुक्त कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर मंत्री ने आयुर्वेदिक उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में आयुष विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनिल गुलेरिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. निशा वर्मा, उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज जुल्का, बीबीएन आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रधान डॉ. उमाशंकर, सचिव महादेवन, सदस्य सुखविंदर, सुभाष ठाकुर, रमेश सैनी, सचिन वर्मा, ऊना आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रधान बीएस चंदेल, सिरमौर आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रधान प्रभात वर्मा सहित विभिन्न उद्योगपति एवं सदस्य उपस्थित रहे।