फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Former student commits suicide, students create ruckus in private university

Solan News: पूर्व छात्र ने किया सुसाइड,निजी विवि में छात्रों ने किया हंगामा

Wed, 01 Apr 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम व पुलिस पहुंची मौके पर, आश्वासन देकर किया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती एक निजी विवि में छात्रों ने खूब हंगामा किया है। इस दौरान भारी संख्या में छात्र विवि कैंपस में एक साथ एकत्रित हो गए। इस बीच विवि प्रशासन को सुरक्षा के तहत मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं इस दौरान पुलिस समेत स्थानीय प्रशासन की ओर एसडीएम सोलन ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना। इसके बाद विवि प्रशासन के आश्वासन के बाद यह मामला शांत हो पाया है। आरोप है कि तीन दिन पहले निजी विवि के पूर्व छात्र ने सुसाइड कर लिया था क्योंकि उसे विवि की ओर से कैंपस प्लेसमेंट तो दी गई, लेकिन नोएडा की जिस कंपनी में प्लेसमेंट हुई, वहां पर तय पे स्केल नहीं दिया। इससे आहत होकर छात्र सोलन वापस आ गया। दावा किया जा रहा है कि इस बात को लेकर छात्र विवि में गया तो वहां से उसे बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद उसने सोलन स्थित अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। छात्र की हुई मौत के बाद विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन पर कई आरोप जड़े है। विद्यार्थियों की मानें तो छात्र की मौत की वजह विवि प्रशासन को ठहराया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने विवि कैंपस हंगामा किया है। इस दौरान एसडीएम सोलन पूनम बंसल समेत एएसपी सोलन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विवि प्रशासन ने भी विद्यार्थियों की बात सुनी है। वहीं पुलिस ने भी छात्र की मौत को लेकर जांच कर रही है। हालांकि अभी इसमें पुलिस अपना कोई भी बयान नहीं दे रही है। उधर, एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने कहा कि मामला उनके पास आया है। इसमें जांच की जा रही है। पूरी जांच होने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed