{"_id":"6783b35ac84e80e636037b1d","slug":"former-congress-district-vice-president-bhag-chand-resigned-from-primary-membership-solan-news-c-92-1-bls1001-130123-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्री नयना देवी जी में 20 दिन रज्जू मार्ग बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्री नयना देवी जी में 20 दिन रज्जू मार्ग बंद रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की ओर से किया जाएगा मार्ग की मरम्मत का कार्य
प्रबंधन ने लोगों से किया सहयोग का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में स्थित गणपति रज्जू मार्ग 13 जनवरी से करीब 20 दिन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान रज्जू मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी रज्जू मार्ग के प्रबंधक सी बैनर्जी ने दी।
उन्होंने बताया कि रज्जू मार्ग का नवीनीकरण किया जा रहा है। रज्जू मार्ग की रोप और उसमें चलने वाली ट्रालियां को नए सिरे से वशीकरण कर उसे और भी आकर्षक बनाया जा रहा है। इसके लिए रज्जू मार्ग के प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि रज्जू मार्ग को करीब 20 दिनों तक बंद रखा जाएगा। नवीनीकरण करने के बाद लोगों के लिए जल्दी ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षा के लिए रज्जू मार्ग कंपनी ने उचित कदम उठाया है। यात्रियों की सुरक्षा ही प्रबंधन का पहला उद्देश्य है जिसके लिए हर संभव कदम उठाए जाते हैं। आज श्री नयना देवी का रज्जू मार्ग न केवल हिमाचल में अपितु पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु माता श्री नयना देवी जी के दर्शन कर रज्जू मार्ग से जाते हैं। इस रज्जू मार्ग से एक बहुत ही सुंदर दृश्य और सौंदर्यीकरण का एक बहुत ही सुंदर नजारा लोगों को यहां पर देखने को मिलता है। बैनर्जी ने बताया कि रज्जू मार्ग करीब 30 वर्ष से सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से इस दौरान सहयोग की अपील की है ताकि बेहतर सुविधाओं के साथ शीघ्र इसे लोगों को समर्पित किया जा सके।