{"_id":"66475e4373aa557f3b05a1e3","slug":"foot-overbridge-built-solan-news-c-176-1-ssml1040-121656-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
फोरलेन में भीड़ वाली जगह पर छह मीटर ऊंचा बनेगा ब्रिज
धर्मपुर समेत छह अन्य जगहों पर भी जल्द कार्य होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन पर धर्मपुर बाजार में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर फुट ओवरब्रिज बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी उन्हें सड़क क्रॉस करना मुश्किल हो रहा है, जबकि धर्मपुर बाजार में काफी भीड़ रहती है।
फोरलेन पर धर्मपुर के अलावा छह अन्य जगहों पर पांच करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। सोलन, आंजी, धर्मपुर बाजार, सनवारा, कोटी और दत्यार में फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। एनएचएआई की ओर से छह माह में लोगों को इन सभी फुट ओवरब्रिज की सुविधा मिल जाएगी। फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी शिवा एसोसिएटस कंपनी के प्रोजेकट मैनेजर राजेश खत्री ने बताया कि ब्रिज बनाने से पहले मिट्टी की टेस्टिंग की गई है। फुट ओवरब्रिज की ऊंचाई 6 मीटर होगी।
उधर, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश खत्री ने बताया कि धर्मपुर समेत कई अन्य जगहों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही सभी फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।