फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Food safety department collects samples of ghee coffee and semolina from various markets

सोलन से भरे घी, कॉफी और सूजी के सैंपल

Fri, 28 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Food safety department collects samples of ghee coffee and semolina from various markets
Food safety department collects samples of ghee coffee and semolina from various markets
सोलन। जिला मुख्यालय के बाजार में कई जगह खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापे मारना शुरू कर दिया है। बीते दिनों में विभाग ने शहर से चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिला भर से इस माह अब तक 15 सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। रिपोर्ट आने के 15 दिन बाद विभाग ने आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने हाल ही में नामी कंपनियों के दो घी के सैंपल भरे हैं जबकि सूजी और कॉफी के सैंपल एकत्र किए हैं। ये चारों सैंपल शहर की दुकानों से लिए गए हैं। इन्हें जल्द विभाग जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भरे गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। ये सैंपल विभाग ने शिकायत के आधार पर भरे हैं। इसके अलावा फूड वैन के जरिये भी सैंपल जांचे जा रहे हैं। हालांकि इस माह अभी तक कोई सैंपल फेल नहीं हुआ है।

उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक 15 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। हाल ही में चार सैंपल शहर से भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा। इस माह एक भी सैंपल फेल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed