फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Food controller seals 3 packets of salt after inspection in Solan Mall road depot

खाद्य नियंत्रक विभाग ने सील किए तीन नमक के पैकेट

Mon, 06 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Food controller seals 3 packets of salt after inspection in Solan Mall road depot
Food controller seals 3 packets of salt after inspection in Solan Mall road depot
सोलन। खाद्य नियंत्रक विभाग ने मालरोड से तीन नमक के पैकेट सील कर दिए। जांच में तीन पैकेटों में नमक की मात्रा कम निकली। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हैरत की बात यह है कि डिपो से कई लोग राशन ले जा चुके हैं। इनमें किन-किन उपभोक्ताओं को आधा किलो नमक के पैकेट गए होंगे, इसका कोई अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन

सरकारी राशन के डिपो में एक किलोग्राम नमक के बंद पैकेट में मात्र 500 से 600 ग्राम ही नमक मिल रहा था। हालांकि नमक के पैकेट पर एक किलो की स्टैंप लगी हुई है।
विज्ञापन

उपभोक्ता राशन के साथ खरीदे गए नमक के पैकेट वापस ले आए और अन्य पैकेट देने की मांग करने लगे। डिपो संचालक ने अन्य पैकेट देने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक किलो नमक की जगह मात्र 500 से 600 ग्राम ही नमक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि नमक के एक किलो के पैकेट में मात्रा बहुत कम है। इसके बाद डिपो पर नमक की बिक्री रोक दी गई। सोमवार को जांच में तीन पैकेट ऐसे पाए गए जिसमें कम मात्रा में नमक था। इन पैकेटों को सील कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed