फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foggy weather slows down the speed of vehicles on Kalka-Shimla NH

कालका-शिमला हाईवे पर धुंध ने रोके वाहनों के पहिये

Thu, 20 Jan 2022 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन/कंडाघाट//धर्मपुर। करीब एक सप्ताह से मौसम साफ होने के बाद वीरवार को जिले भर में पारा अचानक लुढ़क गया। खासकर कालका-शिमला फोरलेन पर गहरी धुंध छा जाने के कारण वाहनों के पहिये धीमे हो गए। परवाणू स्थित टीटीआर चौक से लेकर वाकनाघाट तक पूरा हाईवे शाम होते ही धुंध की आगोश में आ गया।
विज्ञापन

पूरे जिले में शीत लहर चलने से शाम के समय बाजारों में सन्नाटा पसर गया। आम लोग ठंड से परेशान दिखे। कंडाघाट उपमंडल के सभी क्षेत्रों में वीरवार को सबसे ठंडा दिन रहा। कंडाघाट, चायल, साधुपुल, वाकनाघाट और सायरी के बाजारों में लोगों की भीड़ नदारद रही।
विज्ञापन

बाजार में सन्नाटा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ज्यादातर लोग ठंड और शीत लहर के चलते घरों में ही दुबके रहे। वीरवार शाम के समय क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिस कारण तापमान में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मौसम का यही रुख रहा तो चायल में एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है। वीरवार शाम को कई जगह हल्की बारिश भी हुई है। चायल में अभी भी बर्फ सड़कों के किनारे जमी हुई है। समूचे क्षेत्र में धुंध छाई है।

कोविड-19 महामारी के चलते लोग एहतियात बरत रहे हैं। समूचे क्षेत्र में कम ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। बाजार में लोगों की भीड़ कम ही दिख रही है। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed