फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   First day at Dharampur and Kandaghat Degree College 41 students applied for admission

Solan News: धर्मपुर और कंडाघाट डिग्री कॉलेज में पहले दिन दाखिले के लिए 41 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Mon, 03 Jun 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
15 दिन तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन हो रहे आवेदन
विज्ञापन

6 जून से कॉलेज सोलन में भी शुरू हो जाएगी प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट और धर्मपुर में सत्र 2024-25 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 जुलाई तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रोस्पेक्टस 3 जून से महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पहले दिन दोनों कॉलेजों में 41 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जबकि डिग्री कॉलेज सोलन में छह जून से प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। इसकी सभी तैयारियां भी पूर्ण हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा और सहायता के लिए महाविद्यालय में विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रवेश शुरू हो गई है। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को कोई दिक्कत आती है तो वह कॉलेज में गठित समितियों से भी सहयोग ले सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट की प्राचार्य इंदिरा दरोच ने बताया कि महाविद्यालय में एनएसएस, रोवर एंड रेंजर्स, करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल, विभिन्न सोसाइटी और क्लब विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महाविद्यालय में अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर बेहतर नागरिक बनाने में हमेशा प्रयासरत हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष में विभिन्न संकायों में रोल ऑन प्रवेश की तिथि 6 जून से 15 जुलाई तक हैं। सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर प्रवेश शुल्क जमा करवाएं। डिग्री कॉलेज सोलन की प्रिंसिपल रीटा शर्मा ने बताया कि छह जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed