{"_id":"6644b7795ac29836b904d23f","slug":"fire-in-forestsfire-in-forests-solan-news-c-176-1-ssml1040-121528-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में बढ़ रही जंगलों में आग लगने की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में बढ़ रही जंगलों में आग लगने की घटनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के शीतलपुर और नालागढ़ के मितियां में जंगल राख
जंगल की आग से गांव को भी बढ़ने लगा खतरा
सैकड़ों जंगली जानवर और पेड़-पौधे आग की चपेट में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/नालागढ़। जिले के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दर्जनों जंगल अब तक जल चुके हैं। शहर के आसपास के कई जंगल बीते एक सप्ताह में जलकर राख जो चुके हैं। करोड़ों रुपये की वन संपदा और जीव-जंतुओं को नुकसान हुआ है।
बुधवार को भी बद्दी के शीतलपुर और मितियां के जंगलों में आग लगी रही। पौधे और जीव-जंतु जलकर नष्ट हो रहे हैं। मितियां में जंगल की आग गांव तक पहुंच गई थी जिसे दमकल विभाग की टीम ने काबू किया। वहीं शीतलपुर का जंगल भी पिछले दो दिनों से जल रहा है।
मितियां के जंगल की आग मंगलवार शाम को गांव के समीप पहुंच गई थी। आग लोगों के कटे हुए घास व लकड़ी तक पहुंच गई थी। ग्रामीणों कुंज बिहारी, जगदेव चंद, बुधराम, बधाऊ राम शास्त्री, अमर सिंह और मोहन लाल ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायरमैन प्रवीण कुमार, सुरेंद्र, चालक प्यारा लाल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मशक्कत से आग पर काबू पाया। मेंथल का जंगल अभी भी सुलग रहा है। वहीं बद्दी के शीतलपुर के साथ लगता जंगल पिछले मंगलवार से जल रहा है। जंगल के साथ शीतलपुर, लंडेवाल व कल्याणपुर गांव के लोगों के रिहायशी मकान हैं। लोग डरे हुए हैं कि कभी भी हवा के साथ आग गांव की ओर आ सकती है। दमकल विभाग की टीम लगातार सड़क के पास फायर टेंडर के साथ तैनात है। गांव की ओर आने वाले आग को पानी डालकर बुझाया जा रहा है।
विज्ञापन
फायरमैन जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार दमकल विभाग की टीम शीलतपुर के जंगल में आग को बुझाने में लगी है। गांव की ओर आने वाले आग को पानी डालकर बुझाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आग बुझाने में मदद के लिए आगे आएं।