{"_id":"6124f7148ebc3e6ee339ffd5","slug":"female-worker-of-bilaspur-died-due-to-snakebite-solan-news-sml381386260","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से बिलासपुर की महिला कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से बिलासपुर की महिला कामगार की मौत
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बागवानियां में स्टोर में कार्य करने वाली एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। महिला पूनम देवी (36) पत्नी बृज लाल बिलासपुर के झंडूता तहसील की बल च्वाल गांव की रहने वाली थी।
महिला बागवानियां में ड्यूटी पर गई थी। महिला स्टोर का कार्य देखती थी और सामान लेने अंदर गई।
वहां पर रखे टायर के ऊपर चढ़ी तो उसके पांव में सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी प्रबंधकों ने महिला के पति बृजलाल को सूचित किया। सूचना मिलते ही वह नालागढ़ अस्पताल में पहुंचा।
कंपनी प्रबंधकों ने बताया कि महिला ऑफिस में बैठती थी, लेकिन किसी सामान को लेने के लिए स्टोर में गई तो वहां पर उसे सांप डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।