{"_id":"6644d9de4e09373fbd0bdf16","slug":"female-prisoner-dies-under-suspicious-circumstances-in-solan-district-jail-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन जिला कारागार में महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन जिला कारागार में महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 15 May 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 15 May 2024 09:21 PM IST
सार
सोलन जिला कारागार में एक महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।मामले की न्यायिक जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद अंडर ट्रायल एक महिला कैदी की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला न्यायिक हिरासत में चल रही थी। उस पर वर्ष 2016 में हत्या का आरोप लगा था। मामले की न्यायिक जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जेल अधिकारियों से सूचना मिली कि किशना देई (52) पत्नी गुरदयाल गांव खलग डाकघर पट्टा महलोग तहसील कसौली जिला सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका कसौली थाना में पंजीकृत अंडर ट्रायल केस में 8 दिसंबर 2016 आईपीसी की धारा 302, 323 में न्यायिक हिरासत में थी।
विज्ञापन
महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला भेजा गया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि महिला कैदी की मौत के मामले में न्यायिक जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन