{"_id":"60d4c6e88ebc3e3296043239","slug":"farmers-to-sell-fruit-and-vegetables-from-the-farms-via-app-solan-news-sml374641595","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-नाम एप से खेत से ही बिक जाएंगे सेब और सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-नाम एप से खेत से ही बिक जाएंगे सेब और सब्जी
विज्ञापन
Farmers to sell fruit and vegetables from the farms via app
सोलन। कोविड के बीच किसान-बागवान अपने खेत-बागीचों से सेब समेत सब्जियों को बेच सकेंगे। मंडी समिति सोलन के ई-नेम फोन एप से यह कार्य किया जाएगा। पिछले साल शिमला के जुब्बल और कोटखाई के बगीचों से ट्रायल के रूप में एप से बागवानों ने सेब की ब्रिकी की है। इस दौरान करीब दो लाख का सेब बागवानों ने ई-नाम एप से बगीचे से ऑनलाइन बेचा है।
ट्रायल सफल होने के बाद मंडी समिति ने कोविड के बीच मटर का कारोबार भी किया था। अब सेब, टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों का कारोबार किया जाएगा। किसान ई-नाम पोर्टल से सेब सहित अन्य उत्पादों को बेच सकते हैं। जानकारी के अनुसार कारोबार के लिए किसान-बागवानों को ई-नेम एप को मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद तैयार उत्पादों की वीडियो और फोटो एप में अपलोड करनी होगी। इसके बाद एप से जुड़े कारोबारी किसान-बागवानों के उत्पादनों की बोली लगाएंगे। किसान अपनी फसल की गुणवत्ता और अच्छे दाम देने वाले कारोबारी को बेच सकता है।
विज्ञापन
सेब कारोबार की हो रही तैयारी : रविंद्र शर्मा
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड के बीच किसानों की सुविधा के लिए ई-नाम पोर्टल समेत ई-नाम एप की सुविधा भी दी जा रही है। एप में किसान-बागवान अपने खेत-बगीचों से ही अपने उत्पादों का बेच सकता है। किसानों को एप फोन में डाउनलोड करनी होगी जिसके बाद वह कारोबार कर सकते हैं।