फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers start work for crop of tomato in the regions across river in Solan and Sirmaur

जिले के नदी पार क्षेत्रों में टमाटर की फसल के लिए रोपाई शुरू

Sat, 19 Mar 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला सोलन और सिरमौर के नदी पार क्षेत्रों में टमाटर की रोपाई कार्य शुरू हो गया है। ये वे क्षेत्र हैं जहां 12 महीने पानी की अच्छी व्यवस्था रहती है। इन क्षेत्रों का टमाटर जून तक सब्जी मंडी पहुंचना भी शुरू हो जाता है।
जिले का करीब 2500 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है जबकि बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में अप्रैल में रोपाई का शुरू किया जाएगा। वर्तमान में यहां के किसान पौध तैयार करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन और सिरमौर के किसानों की आय का मुख्य साधन टमाटर की फसल है। यहां पर कुल 8100 हेक्टेयर पर टमाटर की पैदावार होती है जिससे सब्जी मंडी में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर की फसलें दो चरणों में उगाई जाती है। प्रथम चरण में अगेती फसल मार्च माह से लगनी शुरू हो जाती है जबकि बछेती फसल जुलाई और अगस्त में लगाई जाती है।
वर्तमान में नदी के साथ वाले क्षेत्रों में किसानों ने टमाटर की रोपाई कार्य शुरू कर दी है। इन क्षेत्रों का टमाटर जल्द शुरू होने के साथ खत्म भी हो जाता है। यहां का टमाटर जून से मंडी में पहुंचना शुरू हो जाता है।
इन दिनों संबंधित क्षेत्रों के किसान टमाटर की रोपाई कार्य में जुटे हैं जबकि अन्य क्षेत्रों के किसान टमाटर की पौध तैयार करने में लगे हैं। नदी पार क्षेत्रों में कंडाघाट, कुनिहार, गंभरपुल, गिरिपुल समेत डांगरी पंचायत का घराट क्षेत्र शामिल है।

जिला कृषि अधिकारी सीमा कंसल ने बताया कि जिले के 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में मार्च से टमाटर की रोपाई शुरू हो जाती है जबकि अन्य क्षेत्रों में अप्रैल के अंत से कार्य शुरू होगा। कृषि विभाग किसानों की लगाई फसलों का आकलन कर रही है। इस बार टमाटर की अधिक पैदावार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed