फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers in BBN facing chemical fertilizers crisis due to low stock

बीबीएन में खाद संकट, बारिश के बाद बढ़ी मारामारी

Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers in BBN facing chemical fertilizers crisis due to low stock
नालागढ़ में खाद लेने के लाईन में लगे किसान। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बारिश के बाद गेहूं की फसल के लिए रासायनिक खाद की जरूरत है लेकिन बीबीएन में इसकी कमी बनी हुई है। जैसे ही खाद का ट्रक आता है, पलक झपकते ही बिक जाता है और उतने ही किसान कतार में होते हैं।
विज्ञापन

सभी को खाद अपने खेतों में डालनी है लेकिन अपर्याप्त स्टॉक होने से किसान परेशान हो रहे हैं। इफको और हिमफेड संचालकों का कहना है कि पीछे से सप्लाई कम आ रही है जिसके चलते किसानों को समय पर खाद नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

उधर, इफको के सोलन और सिरमौर प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी सप्लाई बरेली से जल्द ही आनी है जिसके बाद खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। हिमफेड के बीबीएन प्रभारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी खाद नंगल से आती है। उन्होंने 400 टन का ऑर्डर दिया है लेकिन अभी 100 टन ही पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सौ टन का कम स्टॉक बनी कमी का कारण
बीबीएन में इफको ने 1200 मीट्रिक टन रासायनिक खाद सप्लाई होती है। इफको कोऑपरेटिव सोसायटी से खाद किसानों तक पहुंचाता है। अभी तक 700 टन ही खाद बीबीएन में पहुंची है। वहीं हिमफेड चार सौ मीट्रिक टन खाद बीबीएन में किसानों को बांटता है लेकिन अभी तक वह 100 टन ही पहुंचा पाया है।
आठ सौ टन के अंतर से किल्लत बनी हुई है। जैसे ही इफको और हिमफेड का ट्रक सोसायटी में पहुंचता है, ट्रक को खाली करने के बजाय किसान ट्रक से ही खाद ले लेते हैं।

साई के किसान सुनील, रडियाली के दर्शन सिंह, ढांग निचली के रामलाल, सरौर के श्याम लाल, रतवाड़ी के चरण सिंह, सरौर के किशान लाल, खेड़ा के जीत राम, लड़कोट से रामप्रताप, पोले दा खाले से मान सिंह, सतीश कुमार, आदुवाल से जयपाल ने बताया कि खाद न मिलने से गेहूं पीली पड़ गई है।
कोऑपरेटिव सोसायटियों में जैसे ही खाद आती है तो वहां बंदर बांट हो रही है। किसानों को दिन भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed