{"_id":"66b4bae9c1102b736100cfcf","slug":"farmers-given-information-about-making-crop-almanac-solan-news-c-176-1-ssml1040-126398-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किसानों को दी फसल पंचांग बनाने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किसानों को दी फसल पंचांग बनाने की जानकारी
Thu, 08 Aug 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरीनगर के जदारी गांव में हुआ जायका प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। लघु धारक बागवानी सशक्तिकरण और संवर्धन के तहत हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) द्वारा सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, इसका मुख्य उद्देश्य रबी के मौसम में फसल पंचांग का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में किसानों को रबी की फसल में मटर उत्पादन पर पंचांग का निर्माण वैज्ञानिक तरीके से करने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. अरुण शर्मा द्वारा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट से वैज्ञानिक सब्जी विभाग डॉ. सीमा ठाकुर वरिष्ठ ने किसानों को मटर उत्पादन के बारे में बताया कि किसानों को मटर का अच्छा उत्पादन लेने के लिए सही फासला और खाद एवं उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने मटर के जैविक उत्पादन पर बल देते हुए किसानों को राइजोबियम से बीज उपचारित करने की भी सलाह दी। किसानों ने टमाटर और शिमला मिर्च में लगे रोगों के बारे में भी विशेषज्ञ से जानकारी ली।
इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ डा. तनवी सूद, कृषि अधिकारी सक्षम ठाकुर, कृषि प्रसार अधिकारी, दीपांशी ठाकुर एवं कनिष्ठ अभियंता शिवानी उपस्थित रहीं। जिन्होंने किसानों की फसल पंचांग बनाने में सहायता की। इस मौके पर राधा कृष्ण कृषक विकास समिति के अध्यक्ष प्रद्युमन ठाकुर, सचिव रमेश ठाकुर सहित संगठन के सदस्य अनिल ठाकुर, सुमन शर्मा, बालकिशन मेहता, ज्योति, सुधीर मेहता, मोनिका, राम स्वरूप ठाकुर सहित जदारी ध्याडी, धाली गांव के किसानों ने भाग लिया।