{"_id":"61350f5c8ebc3e7a1e700b0f","slug":"famous-actor-raj-babbar-and-poonam-dhillon-enjoys-candle-light-dinner-during-a-shoot-near-jablee-near-kasauli-solan-news-sml3828336192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल नाइट डिनर के लिए पहुंचे राज बब्बर और पूनम ढिल्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल नाइट डिनर के लिए पहुंचे राज बब्बर और पूनम ढिल्लो
विज्ञापन
सोलन के धर्मपुर में पंजाबी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता राज बबर। संवाद
- फोटो : SOLAN
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर जाबली के समीप आशीष होटल में राज बब्बर और पूनम ढिल्लो कैंडल नाइट डिनर के लिए पहुंच गए। यहां करीब एक घंटे तक रुके और कैंडल नाइट डिनर किया। दरअसल अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री पूमन ढिल्लो यहां निर्माणाधीन पंजाबी फिल्म के सीन शूट कर रहे थे। पहले भी वे जाबली, धर्मपुर और कसौली की हसीन वादियों में फिल्म की दृश्य कर चुके हैं। रविवार को भी इसी सिलसिले में जाबली आए थे।
फिल्म के निर्देशक सीमरजीत सिंह ने बताया कि इस पंजाबी फिल्म की शूटिंग को पंजाब के अलग-अलग स्थानों किया जा चुका है। अब शूट का कारवां हिमाचल पहुंच गया है। हिमाचल में कई जगहों पर शूटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल में जहां कहीं भी कैमरा लगा दो, वहीं शूटिंग शुरू हो जाती है।
रविवार को अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने कसौली की वादियों का भरपूर लुत्फ लिया। चाय और समोसे का स्वाद भी चखा। इससे पहले उन्होंने अंग्रेज, निक्का जेलदार, सूबेदार जोगिंद्र सिंह जैसी पंजाबी फिल्म बनाई हैं। राज बब्बर ने बताया कि उनका हिमाचल और खासकर कसौली -जाबली से ज्यादा संबंध रहा है। इस शांत वातावरण में आना पसंद है। अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने भी हिमाचल की खूब तारीफ की।